फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉक्सो के आरोपी का खूनी खेल: नाबालिग समेत छह को उतारा मौत के घाट; आखिर कैसे एक ही रात में खत्म हुए दो परिवार?

Sat, 11 Jul 2026 09:33 AM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो केस के आरोपी राजू कुमार ने कथित तौर पर नाबालिग पीड़िता, उसकी मां, नानी और अपनी पत्नी व दो बच्चों समेत कुल छह लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद उसने परिजनों को फोन कर वारदात की जानकारी दी और फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी ने कथित तौर पर पहले उसने नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और नानी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी ही पत्नी और दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया है और अब वह खुदकुशी करने जा रहा है। इसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन


आखिर पुलिस को घटना की जानकारी कैसे मिली?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 35 वर्षीय राजू कुमार, जो पहले से  पॉक्सो केस में आरोपी था, उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतकों में नाबालिग लड़की, उसकी मां, उसकी नानी, आरोपी की पत्नी और उसके दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी ने अपने माता पिता को फोन कर पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पॉक्सो केस में जमानत पर कैसे बाहर था आरोपी?
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। जिस नाबालिग लड़की को उसने निशाना बनाया, उसका परिवार शाहबाद इलाके में रहता है। आरोपी मूल रूप से रायवलागुडा का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अब आरोपी कहां है और पुलिस क्या कर रही है?
घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष तलाश अभियान शुरू कर दिया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद बवाल: रात भर हाईवे रहा जाम, सुबह भीड़ पर आंसू गैस छोड़ी गई; पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन


परिजनों का पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप
वहीं, इस हत्याकांड पर मृत नाबालिग लड़की के चाचा नरेश ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने मेरी चाची और लड़की की हत्या कर दी। उसने पहले भी लड़की को परेशान किया था और उस पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसने कहा था कि वह एक-दो हफ्ते में पूरे परिवार को मार डालेगा। मामला दर्ज होने के बाद भी उसे पूछताछ या रिमांड के लिए नहीं ले जाया गया। उसके परिवार को पता था कि वह कहां है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 20 दिन बाद, हमने उन्हें फिर से बताया कि वह घूम रहा है और कह रहा है कि वह लड़की को मार डालेगा। उन्होंने कहा कि वे उसे ढूंढ रहे हैं। मामला दर्ज होने के सिर्फ दो दिन बाद ही वह जमानत पर बाहर आ गया था। उसने रिश्वत दी थी और मामला दबा दिया गया। अब उसने लड़की की हत्या कर दी है और यह सब पुलिस की लापरवाही की वजह से हुआ है। उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए और आरोपी को हमारे हवाले कर देना चाहिए। परिवार में एक और दिव्यांग लड़की है, पुलिस को उसकी देखभाल करनी चाहिए।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें