फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: पॉक्सो के आरोपी शिक्षक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; क्या बोली पुलिस?

Mon, 21 Sep 2026 09:31 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, बंगलूरू

सार

बंगलूरू दक्षिण जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पॉक्सो मामले के आरोपी शिक्षक की मौत हो गई। 49 वर्षीय शशिधर को स्कूल के कई बच्चों के यौन शोषण के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को उसे एसपी कार्यालय लाया गया था, यहां उसने एक कांस्टेबल को कथित तौर पर धक्का दिया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
फिंगरप्रिंट के लिए ले जाया गया था POCSO आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बंगलूरू में बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार 49 वर्षीय शिक्षक की पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान विजयनगर जिले के रहने वाले शशिधर के रूप में हुई है। वह चन्नापटना तालुक के एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार को रामनगर स्थित बंगलूरू दक्षिण जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में हुई। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी एक कांस्टेबल को धक्का देकर रेलिंग की ओर भागता और तीसरी मंजिल से नीचे कूदता दिखाई दे रहा है।

न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी थी पुलिस
पुलिस ने बताया कि स्कूल में कई बच्चों के यौन शोषण के आरोप में मिली शिकायत के बाद आरोपी को शनिवार शाम गिरफ्तार किया गया था। शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम यानी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी का सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया था। इसके बाद रविवार को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय लाया गया था। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाना था।

आरोपी तीसरी मंजिल पर कैसे पहुंचा?
अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट में फिंगरप्रिंट दर्ज कराने के लिए ले जाया गया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे पुलिस वाहन की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने साथ मौजूद एक कांस्टेबल को कथित तौर पर धक्का दिया और भवन की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरने से शिक्षक को गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें