निमोनिया की वजह से हर साल लाखों बच्चों की मौत होती हैं। इसी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय नया निमोनिया रोधी टीके को अप्रैल के आखिर तक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत लॉन्च करेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुतातिबक मंत्रायल के आधिकारिक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है।
मंत्रालय का कहना है कि इस महीने के आखिर तक इस टीके को लॉन्च किया जाएगा। इसका सबसे पहले इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश, बिहार और यूपी के कई हिस्सों में किया जाएगा। आंकड़ों को देखा जाए तो निमोनिया के साथ-साथ डारिया भी एक वजह है, जिसके चलते पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत हो जाती है।
अगर 2016 के आकंड़ों को देखा जाए तो 3 लाख बच्चों की मौत इन्हीं बीमारियों की वजह से हुई। जिसमें 18 से 19 फीसदी बच्चे निमोनिया का शिकार बने। वहीं 25 फीसदी बच्चों की मौत इस टीके के न लगने की वजह से hui लेकिन नया टीका इस आकंड़े को कम करने में एक बड़ी मदद करेगा। बता दें कि इससे पहले साल 2016 में ऐसे ही टीके को लॉन्च किया गया था।
जिसने देश के चार राज्य हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया था। अब ये नया टीका मोदी सरकार की ओर से एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है। दरअसल, इस बीमारी के चलते 1000 जन्म लेने वाले नवजातों में से 41 की मौत हो जाती है।
इस नए टीके को लाने से पहले साल 2015 में सरकार मिशन इंद्रधनुष लाई थी, जिसका टारगेट करीब 90 लाख बच्चों को बचाना है। बताया जा रहा है कि इस मिशन की मदद से लाखों बच्चों की जाने बचाई जा रही है।