फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Fraud Case: नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 03 Mar 2018 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। शनिवार को मुंबई में धनशोधन निवारण अधिनियम के (पीएमएलए) विशेष कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है। इससे पहले पीएनबी घोटाले के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नीरव और मेहुल के खिलाफ एफआईआर हो चुका है। उसके बाद उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है।

विज्ञापन


पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के विशेष वकील हितेन वेनेगांवकर ने बीते मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ईडी के वकील ने पीएमएलए कोर्ट के जज एमएस आजमी से नीरव मोदी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की मांग की थी।

प्रवर्तन निदेशालय के विशेष वकील ने अदालत को बताया कि विगत 15 फरवरी को ईडी ने नीरव मोदी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। तब से लेकर अब तक उन्हें जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तीन समन जारी किए जा चुके हैं। यह समन 15, 17 व 22 फरवरी को उनके कर्मचारियों के पते पर भेजने के साथ ही ईमेल पर भी भेजे गए थे और हाजिर होने को कहा गया था। फिर भी नीरव मोदी पेश नहीं हुए। इसलिए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की जरूरत है।
विज्ञापन


इससे पहले बीते सोमवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गठित अदालत ने केंद्रीय जांच एजेंसी की अपील पर छह देशों को लेटर रोगेटरी (एलआर) जारी किया है। ताकि इन देशों में नीरव मोदी के कारोबार और संपत्तियों की पड़ताल की जा सके। लेकिन, सीबीआई की ओर से ईमेल के जरिए भेजे गए वारंट के जवाब में नीरव मोदी ने विदेश में अपने काम में व्यस्त होने का बहाना बताकर भारत आने से मना कर चुके हैं।

वारंट को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे नीरव के वकील  
पीएमएलए कोर्ट की ओर से गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा है कि वह इसे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। अग्रवाल ने कहा कि पीएमएलए कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं। फैसले के अध्ययन के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा क्योंकि हमें ईडी की ओर से दाखिल किए गए आवेदन की प्रति भी नहीं मिली है।

गौरतलब है कि पीएनबी ने नीरव मोदी के एक और फ्राड का ट्रांजेक्शन का पता लगाया है जो 1322 करोड़ रुपये का है। इससे अब पीएनबी घोटाला 12,622 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें