फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB फ्रॉड केस: भांजे के बाद मामा ने कर्मचारियों से कहा, नौकरी ढूंढ लो

Sat, 24 Feb 2018 03:52 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
PNB Scam
विज्ञापन

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के बाद उसके मामा और बिजनेस पार्टनर मेहुल चोकसी ने अपने गीतांजलि जेम्स ग्रुप के कर्मचारियों से कहा है कि वह उन्हें वेतन नहीं दे सकता है। इसलिए वे दूसरी नौकरी ढूंढ लें।

विज्ञापन


अपने कर्मचारियों को भेजे गए ई-मेल में चोकसी ने कहा है कि उसके और उसकी कंपनियों के खिलाफ ‘भय और अन्याय’ का माहौल खड़ा कर दिया गया है। एक साथ कई एजेंसियां इस कोशिश में लगी हैं कि कैसे उसका कामकाज ठप कर दिया जाए और उस पर आफत की बारिश कर दी जाए। उसके बैंक एकाउंट और अन्य संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है। ऐसे में उसके लिए कर्मचारियों को वेतन देना संभव नहीं है।

उसने अपने कर्मचारियों से दूसरे विकल्पों पर विचार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि जब तक उनका बकाए का भुगतान नहीं हो जाता है तब तक वे कंपनी के लैपटॉप और फोन अपने पास रख सकते हैं। चोकसी के वकील संजय एबट द्वारा जारी किए गए इस ई-मेल में उसने कहा है कि उसने कोई गलती नहीं की है। नियति उसे जहां ले जाएगी, वह वही जाएगा लेकिन उसे पूरा भरोसा है कि अंत में सत्य की जीत होगी। वह नहीं चाहता है कि उस पर आई मुश्किल की वजह से उसके कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी हो।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर फ्रिकमंद

चोकसी ने लिखा है कि जांच एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। पूरे मामले को लेकर मीडिया में उन्माद फैला हुआ है। राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है। ऐसे में वह अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतत है।

संजय एबट ने स्वीकार किया कि वह अपने मुवक्किल चोकसी के संपर्क में हैं लेकिन वे इसके बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं करेंगे। मुझे मालूम नहीं है कि चोकसी कहां है।

 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें