फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी से अपने 13 हजार करोड़ की वसूली करेगा PNB, तैयार किया 'प्लान' 

Sun, 25 Mar 2018 06:24 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
13 हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड की नीलामी प्रक्रिया में पीएनबी भी हिस्सा ले सकती है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि वसूली के लिए बैंक सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है और इसमें फायरस्टार की दिवालिया प्रक्रिया में हिस्सा लेना भी शामिल है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैंक इस मामले को आगे ले जाने के लिए कानूनी विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पीएनबी ने इस मुद्दे पर अभी टिप्पणी करने से इनकार किया है। पिछले महीने फायरस्टार डायमंड ने एक अमेरिकी अदालत में नीलामी के लिए अर्जी दायर की है। 

गौरतलब है कि नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी ने भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक में धोखाधड़ी वाले लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के जरिए 12,968 करोड़ रुपये का घोटाला किया। 
विज्ञापन


पीएनबी के मुंबई स्थित ब्रांच के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया गया। सीबीआई और ईडी सहित कई एजेंसियां देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें