फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB घोटाले का कॉकटेल और कैसे खुली पोल, ऊंची पहुंच रखने वाले डायमंड किंग नीरव मोदी की पूरी कहानी

Fri, 16 Feb 2018 10:55 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीरव मोदी
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंक को बड़ा चूना लगाने वाले डायमंड किंग नीरव मोदी काफी ऊंची पहुंच रखते हैं। वह देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के रिश्तेदार हैं। स्व. धीरुभाई अंबानी की बेटी दीप्ति सलगांवकर की बेटी इशिता सलगांवकर का विवाह नीरव मोदी के परिवार में उनके छोटे भाई से हुआ है। मुंबई से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इशिता की शादी को लेकर मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी बहुत उत्साहित थे। इशिता का विवाह 04 दिसंबर 2016 को गोवा में हुआ था। इशिता दत्ताराज सलगांवकर और दीप्ति सलगांवकर की बेटी हैं। नीरव मोदी की पत्नी एमी हैं।
विज्ञापन


एमी अमेरिका की नागरिक हैं। बताते हैं इस रसूख ने नीरव मोदी के परिवार के व्यापार को आगे बढ़ाने में काफी मदद पहुंचाई है। कहा तो यहां तक जाता है कि इशिता की मंगनी मुकेश अंबानी के मुंबई में बने आलीशान एंटिला बंगले में हुई थी। इस मंगनी में जानी मानी हस्तियां शरीक हुई थी। वहीं मेहुल चीनूभाई चौकसी के बारे में कहा जाता है कि वह नीरव मोदी के रिश्ते में चाचा हैं। हालांकि नीरव मोदी के परिवार के बारे में कहा जाता है कि वह हीरे के कारोबार से काफी पहले से जुड़े है।

क्या है घोटाले का कॉकटेल

नीरव मोदी और अन्य ने अपने कद, प्रभाव और पैसे का इस्तेमाल करके पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों से एलओआई (लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हासिल कर लिया था। यह एक वह पत्र होता है जो बैंक ग्राहक का गारंटर बनकर देता है। अर्थात बैंक के इस पत्र के आधार पर उस बैंक की किसी भी शाखा से आसानी से ऋण लिया जा सकता है। इतना ही नहीं दूसरे बैंक भी पत्र का सम्मान करते हैं और आसानी से ऋण दे देते हैं। 
विज्ञापन


एक शीर्ष बैंक के प्रबंधक के अनुसार बैंक उद्योगपतियों, कारोबारियों के कामकाज को सुचारु रूप चलाने में आसानी के लिए ऐसा करता है। यह एक तरह से अच्छे समय पर ऋण चुकाने वाले कारोबार में आर्थिक रुप से सक्षम उपभोक्ताओं की पहचान कराता है। माना जा रहा है कि नीरव मोदी एंड कंपनी ने इसके जरिए विदेशों में और दूसरी बैंकों से भी लोन का लेन-देन शुरू किया। वह समय पर इसे चुकाते भी रहे। 

समझा जा रहा है कि कुछ समय पहले बैंक के अधिकारियों ने इस तरह का पत्र आगे जारी करने से मना कर दिया। इसके पीछे बैंक से जुड़े लोग दो तरह का अनुमान लगा रहे हैं।

पहला तो यह कि अधिकारियों ने एलओआई जारी करने के लिए रिश्वत की राशि बढ़ा दी होगी और कारोबारियों के साथ सहमति नहीं बन पाई होगी और दूसरा यह कि कोई बैंक का बड़ा अफसर ईमानदार आ गया होगा। इस तरह से यह प्रक्रिया टूट गई। नीरव मोदी और उनसे जुड़ी कंपनियों ने लोन का भुगतान भी रोक लिया होगा।
विज्ञापन

कैसे खुली पीएनबी घोटाले की पोल?

क्या होगा आगे 

शेयर बाजार में बैंकिंग क्षेत्र के शेयर गोता लगा रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक का गोता लगा चुके हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक के कारोबार को भी नुकसान पहुंचा सकता है। शेयर बाजार में इस तरह का ट्रेंड भी देखने में आ रहा है। हालांकि केन्द्र सरकार ने इस बारे में बैंकिंग सचिव राजीव कुमार से सफाई दिलवाई है। राजीव कुमार कहा है कि इसका असर अन्य बैंको के कारोबार पर नहीं पड़ेगा। लेकिन वहीं वित्त मंत्रालय तथा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारी कुछ और ही चुगली कर रहे हैं। वहीं केन्द्र सरकार इस घोटाले को लेकर फिलहाल उच्च स्तर की सतर्कता और सख्ती करती प्रतीत हो रही है।

इन लोगों पर है जांच एजेंसी की नजर 
  • नीरव मोदी और उनकी पत्नी एमी
  • निशाल मोदी और उनकी पत्नी इशिता 
  • मेहुल चीनूभाई चौकसी 
  • इनसे जुड़ी हीरे, जवाहरात और गहने की कंपनियां 
  • पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें