पीएनबी घोटाले में ही एक अन्य वांछित मेहुल चोकसी के अमेरिका में होने की खबरों पर वहां की सरकार से संपर्क किए जाने को लेकर विदेश् मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
रवीश कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इतना ही कहा कि मंत्रालय मात्र तभी ऐसा कुछ करता है, जब किसी भगोड़े की लोकेशन स्पष्ट होती है। बता दें कि चोकसी के अमेरिका में होने की बात कुछ मीडिया रिपोर्ट में सामने आई थी। रवीश कुमार ने कहा, सामान्यतौर पर हम जांच एजेंसियों की तरफ से जानकारी मिलने पर ही हम अपनी गुजारिश भेजते हैं। हमने कुछ नहीं किया, क्योंकि हम उसका ठिकाना नहीं जानते हैं।
सीबीआई ने दो एसबीआई अधिकारियों से पूछताछ की
करीब 13 हजार करोड़ रुपये के पीएनबी कर्ज घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक के दो उप महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों से पूछताछ की। इनमें से एक अधिकारी बैं की जर्मनी के फ्रेंकफर्ट और दूसरा मॉरीशस ब्रांच में तैनात है। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, उनकी जांच मुंबई की ब्रैडी हाउस ब्रांच से घोटाला कर भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं के नाम अरबों रुपये के लैटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी करा लिए।