फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 अतिथियों की सूची पर पीएमओ की मुहर, साधु-संत और उद्योगपति भी पहुंचेंगे

Wed, 29 Jul 2020 04:22 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी से राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की मुलाकात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि पूजन में शामिल होने वाले 200 मेहमानों की सूची को प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिल गई है। पांच अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ 50 साधु संत शामिल होंगे। कार्यक्रम में उद्योगपति रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी भी शामिल हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम भी मंगलवार को जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मेहमानों की सूची को चार अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें देश के 50 बड़े साधु संत, 50 नेता और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग होंगे। इनमें लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह के साथ साध्वी ऋतंभरा और विनय कटियार शामिल होंगे। कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा देश के 50 उद्योगपतियों व अधिकारियों को भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने का निमंत्रण भेजा जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

सुबह 11:30 बजे उतरेगा मोदी का हेलिकॉप्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर पांच अगस्त को सुबह 11:30 बजे अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में उतरेगा। यहां से उनका काफिला आगे के लिए रवाना होगा। मोदी पहले हनुमान गढ़ी जाएंगे या राम जन्मभूमि यह फिलहाल तय नहीं है। भूमिपूजन कार्यक्रम दो घंटे का होगा इसमें भूमि पूजन के बाद मोदी एक घंटा जनता को संबोधित करेंगे। 

उनके भाषण को अयोध्या में जगह जगह लगाई गई स्क्रीन पर लोग लाइव सुन सकेंगे। इसके अलावा अयोध्या से लेकर फैजाबाद तक लाउडस्पीकर लगेंगे जिन पर मंत्रोच्चारण और पीएम का भाषण सुना जा सकेगा। शाम को सरयू घाट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें