फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी की संपत्ति पर अब सरकार का अधिकार, कोर्ट ने दिया जब्त करने का आदेश

Mon, 08 Jun 2020 08:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई की विशेष अदालत ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने नीरव की सभी संपत्तियों को 'आर्थिक अपराधी भगोड़ा कानून' के तहत जब्त करने का आदेश दिया है। पीएमएलए कोर्ट के नीरव की सभी संपत्तियों को जब्त करने के आदेश के बाद उसकी सभी संपत्तियां अब भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में आ गई हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मोदी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर चुका है। इसी साल मार्च में हुई उसकी संपत्तियों की नीलामी से 51 करोड़ रुपये मिले थे। बता दें कि नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डालर के कर्ज की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी है। वह लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में अपने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें