पत्नी वर्षा के साथ संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पीएमसी बैंक घोटाला मामले ताजा समन भेज कर 5 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया है। ईडी के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि ईडी ने वर्षा राउत को पहले भी समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था, लेकिन तब वर्षा ने एजेंसी से 5 जनवरी तक का समय मांगा था।