फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Maharaj:पीएम आज करेंगे प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन, दुनियाभर में समर्थक मना रहे जश्न

विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अहमदाबाद में  प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रमुख स्वामी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष में दुनियाभर में लोग उनके जीवन और कार्यों का जश्न मना रहे हैं। साल भर चलने वाले विश्वव्यापी समारोह का समापन प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में होगा, जिसकी मेजबानी बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर, शाहीबाग द्वारा की जाएगी।  
विज्ञापन


15 दिसंबर से 15 जनवरी तक अहमदाबाद में शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें दैनिक कार्यक्रम, विषयगत प्रदर्शनियां और विचार-विमर्श से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख स्वामी महाराज एक मार्गदर्शक और गुरू थे, जिन्होंने भारत और दुनियाभर में लोगों के जीवन को अध्यात्म के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें