PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी का भाषण डेढ़ घंटे तक चला। भारत, विश्व, परिवारजन और संकल्प- ये वो शब्द थे जिनका इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में सबसे ज्यादा किया।
लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के भाषण में छाया रहा 'भारत'
पीएम मोदी ने अपने भाषण में सबसे ज्यादा 110 बार 'भारत' शब्द का उल्लेख किया। विश्व शब्द का 63 बार इस्तेमाल किया गया। प्रधानमंत्री के भाषण में आज एक बदलाव देखा गया। अक्सर पीएम जनता को संबोधित करने के लिए भाइयों-बहनों शब्दों का उल्लेख किया करते थे, लेकिन इनकी जगह उन्होंने 48 बार परिवारजन कहा।
लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन
- फोटो : AMAR UJALA
गांव और महिलाओं को भी मिला तवज्जो
सामर्थ्य का प्रयोग 43 बार किया गया, वहीं गांव का उपयोग 23 बार किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने संकल्प शब्द का 20 बार, महिलाएं/नारी 19 बार, आजादी 17 बार, 14 बार भ्रष्टाचार और युवा 13 बार इस्तेमाल किया।
लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन
- फोटो : अमर उजाला
पांच बार आया मणिपुर का जिक्र
इसके अलावा पीएम ने अपने संबोधन में तुष्टीकरण शब्द 10 बार, मध्यम वर्ग आठ बार, परिवारवाद सात बार, जी20 छह बार और सामाजिक न्याय पांच बार उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने भाषण में मणिपुर शब्द का पांच बार जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की और शांति की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
अब तक सिर्फ एक बार एक घंटे से कम बोले प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अब तक कुल 10 बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। केवल एक बार उन्होंने देश को एक घंटे से कम समय के लिए संबोधित किया। 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण केवल 56 मिनट का रहा था। ये उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण है।
पीएम मोदी का संबोधन
- फोटो : AMAR UJALA
किस स्वतंत्रता दिवस पर कितने मिनट बोले मोदी?
प्रधानमंत्री ने जब साल 2014 में देश को पहली बार लाल किले से संबोधित किया तो उन्होंने कुल 65 मिनट तक भाषण दिया। इसके बाद, साल 2015 में उन्होंने 86 मिनट तक देश को संबोधित किया। देश जब आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, उस दौरान पीएम मोदी ने देश को लाल किले से 96 मिनट तक संबोधित किया। यह उनके प्रधानमंत्री के रूप में रहने के दौरान लाल किले से दिया गया सबसे लंबा भाषण है।
पीएम मोदी ने 2017 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 57 मिनट, 2018 में 82 मिनट और 2019 में 92 मिनट तक देश को संबोधित किया। इसके बाद 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 83 मिनट और 2023 में 90 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण दिया।
लाल किले से देश को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
2015 में नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था
2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था। नेहरू ने 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था।