फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि सेक्टर पर सचिवों की रिपोर्ट से पीएम मोदी नाखुश

Mon, 16 Jan 2017 05:08 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी कृषि और सहायक क्षेत्र पर सचिवों की ओर से दिए गए प्रजेंटेशन से खुश नहीं हैं और इस पर उन्हें दोबारा काम करने को कहा है। पीएम ने सचिवों के समूह से कहा है कि वह कृषि और सहायक क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने के लिए असरदार हल सुझाएं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कृषि और सहायक क्षेत्र पर पीएम के सामने दिया गया प्रजेंटेशन काफी लंबा था और इसमें ठोस विचार नहीं दिख रहे थे। पीएम इस प्रजेंटेशन से खुश नहीं थे। उन्होंने सचिवों के समूह को इस पर फिर काम करने को कहा है। अगली बैठक में उन्हें यह रिपोर्ट पीएम को सौंपनी है। 

सूत्रों के मुताबिक कृषि क्षेत्र पर पीएम के सामने 5 जनवरी को प्रजेंटेशन दिया गया। इसमें 17 से 18 स्लाइडों में कृषि, पशुपालन, मछली पालन, पॉल्ट्री, फर्टिलाइजर, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे। लेकिन पीएम को यह प्रजेंटेशन संतुष्ट नहीं कर पाया। गौरतलब है कि पीएम ने अलग-अलग सेक्टरों में काम करने के लिए सचिवों के दस दल बनाए हैं। ज्यादातर समूहों ने अपनी रिपोर्ट पीएम को सौंप दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें