नमो ऐप के जरिये लाइव वीडियो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के सांसदों और विधायकों से भी रूबरू हुए। सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री से बातचीत में उन्होंने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की।
उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विधायकों और सांसदों को समाज सेवा के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। एक घंटे की बातचीत में उन्होंने अपने सामाजिक जीवन के लंबे अनुभव के आधार पर सुझाव दिये।
मीडिया पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि कभी-कभी हमारे कार्यकर्ता मीडिया को दोष देते हैं लेकिन जरूरत है कि वो अपनी गलतियों को सुधारें। पीएम मोदी ने कड़े लहजे में कहा कि पार्टी को ही संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है। मीडिया अपना काम करता है, उसे दोष देने से कुछ नहीं होगा।