दो दिन के अपने नेपाल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन किया। थोड़ी देर बाद पीएम मोदी पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा भी करेंगे। इससे पहले उन्होंने पशुपतिनाथ के महत्व पर बोलना शुरू किया। उन्होंने नेपाल के आमंत्रण के लिए पीएम ओली का धन्यवाद किया।
पीएम मोदी ने काशी और काठमांडू को मिलती-जुलती संस्कृति के माध्यम से एक होने का विश्वास जगाया। उन्होंने दोनों देशों को शिवशक्ति से जोड़ते हुए एक बताया और कहा कि भारत-नेपाल दोनों एकसाथ ओम नम: शिवाय का जाप करेंगे।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के अनमोल खजाने को दोस्ती के जरिए ही एक-दूसरे से साझा किया जा सकता है। उन्होंने प्रेरणा जगाते हुए दोनों देशों के बेहतर भविष्य की कई बातें कहीं। उन्होंने नेपाल की राजनीतिक स्थिरता पर खुशी जताई और दोनों देशों के रिश्तों के मजबूत रहने की कामना की।
भारतीय परंपरा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम पड़ोसी के काम आते हैं। नेपाल को विश्वास में लेते हुए पीएम मोदी ने दोनों को अच्छे पड़ोसी होने का फर्ज निभाने की सलाह दी।