फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 सितंबर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, हवाई क्षेत्र न खोलने पर पाक की निंदा

Thu, 19 Sep 2019 05:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विदेश सचिव विक्रम गोखले ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विक्रम गोखले ने पाक द्वारा पीएम मोदी को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमित नहीं देने पर कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है जहां एक देश किसी अन्य देश के राज्य के प्रमुख/सरकार के प्रमुख को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने से इनकार कर देता है। आशा है कि पाक को अपनी हरकतों का अहसास होगा।
 

गोखले ने आगे कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन हर साल किसी वर्ल्ड नेता को प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड’ से सम्मानित करता है। इस बार ये सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में स्वच्छता की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण सुधार और उनके नेतृत्व के लिए दिया जाने वाला है।
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी का शनिवार को ह्यूस्टन में पहुंचने का कार्यक्रम है। वह एक दिन बाद भारतीय अमेरिकी समुदाय की एक सभा ‘हाउडी मोदी’ को संबोधित करेंगे। गोखले ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा 21 सितंबर दोपहर बाद से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान दो शहर टेक्सास में ह्यूस्टन और न्यूयार्क उनकी यात्रा के प्रमुख केंद्र में होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे। दुनिया महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष मना रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम ‘नेतृत्व का विषय : समसामयिक विश्व में गांधी की प्रासंगिकता’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कुछ अन्य देशों के नेता भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें