प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून से जापान के ओसाका में शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि मोदी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी सम्मेलन में मौजूद होंगे। जो प्रधानमंत्री मोदी के शेरपा होंगे और भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।
यह छठा मौका है जब पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।
जी-20 देशों में दुनिया की दो-तिहाई आबादी रहती है और यह दुनिया के लगभग आधे क्षेत्रफल में है। दुनिया के 90 प्रतिशत उत्पाद और 80 प्रतिशत विश्व व्यापार इन्हीं देशों से होता है।