फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी मंत्रालय: पीएम मोदी आज डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ करेंगे बातचीत

Thu, 01 Jul 2021 12:41 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को लेकर एक वीडियो प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। एक जुलाई को सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के छह साल पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन


डिजिटल इंडिया पहल भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। एक अप्रैल को आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के उद्घाटन संबोधन से शुरू होगा।

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को लेकर एक वीडियो प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। मंत्रालय के सचिव अजय साहनी कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
विज्ञापन


सभी बातचीत और संबोधन प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आयोजित किए जाएंगे और उनका डिजिटल इंडिया के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें