फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे पीएम मोदी

Mon, 04 Mar 2019 03:05 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ करेंगे और छह किलोमीटर लंबी अहमदाबाद मेट्रो सेवा के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री उमिया धाम मंदिर की नींव भी रखेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोदी पांच मार्च को शिक्षण भवन और विद्यार्थी भवन की नींव रखने के लिए गांधीनगर के अडालज में अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट भी जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री सौराष्ट्र क्षेत्र में जामनगर से अपने दो दिवसीय दौरे का आरंभ करेंगे जहां वह 750 बेड वाला गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उसके पीजी हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें