फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: इस दिन महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट की देंगे सौगात, ब्रिटिश पीएम से भी मुलाकात

Tue, 07 Oct 2025 02:17 PM IST
लव. गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (08 अक्टूबर) से दो दिनों के महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे, जहां पीएम मोदी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण का भी उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीअर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीअर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। दोनों दिग्गजों की मुंबई में मुलाकात होगी। दरअसल, पीएम मोदी के निमंत्रण पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीअर स्टार्मर 8-9 अक्टूबर 2025 को भारत दौरे पर आ रहे हैं। जो कि उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

पीएम मोदी का दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 8 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3 बजे नवी मुंबई पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद लगभग 3:30 बजे, प्रधानमंत्री नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण भी करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके अगले दिन यानी 9 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री सर कीअर स्टार्मर की मेजबानी करेंगे। लगभग 1:40 बजे, दोनों देशों के प्रधानमंत्री मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे। वहीं लगभग 2:45 बजे, दोनों प्रधानमंत्री 6वें ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में भी शामिल होंगे। जहां कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन


भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर ब्रिटेन पीएम

पीएम मोदी और ब्रिटेन प्रधानमंत्री 'विजन 2035' रोडमैप के तहत भारत–ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान दोनों दिग्गज भारत–ब्रिटेन कॉम्प्रिहेन्सिव इकनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) और अन्य वैश्विक-क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वहीं 9 अक्टूबर को पीएम मोदी और पीएम स्टार्मर मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में होने जा रहे 6वें ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में शिरकत करेंगे और मुख्य भाषण देंगे।

बता दें कि 'विजन 2035' व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों के प्रमुख स्तंभों में कार्यक्रमों और पहलों का एक केंद्रित और समयबद्ध 10 वर्षीय रोडमैप है।

दोनों नेता भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) की ओर से पेश अवसरों पर व्यवसायों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे, जो भविष्य में भारत-यूके आर्थिक साझेदारी के एक केंद्रीय स्तंभ के रूप में काम करेगा। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। साथ हगी उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और नवप्रवर्तकों के साथ भी चर्चा करेंगे।

भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

बता दें कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत विकसित किया गया है। जिसको लगभग 19,650 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया गया है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई महानगर के लिए दूसरे एयरपोर्ट के तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के साथ मिलकर काम करेगा ताकि भीड़भाड़ को कम किया जा सके। पीएमओ के अनुसार, 1160 हेक्टेयर क्षेत्र के साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के सबसे कुशल हवाई अड्डों में से एक के रूप में डिजाइन किया गया है। यह हवाई अड्डा प्रति वर्ष 90 मिलियन यात्रियों (एमपीपीए) और 3.25 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को संभाल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें