11:40 AM, 02-Jan-2021
देश में 28 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन
पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के समय, भारत ने पीपीई किट्स, मास्क और वेंटिलेटर्स का स्थायी समाधान खोज लिया है। उन्होंने कहा कि समस्या का हल खोजने के लिए भारत ने छोटी अवधि के कदम उठाए थे। आज भारत ने अपनी अप्रोच को लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन्स में तब्दील कर लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''स्थायी समाधान देने की नीयत का नतीजा है कि आज देश में 28 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन हैं। जबकि वर्ष 2014 से पहले देश में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे। हमने 6 वर्षों में 14 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं।''