फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आज करेंगे घोघा-हजीरा ‘रोपैक्स’ फेरी सेवा का लोकार्पण

Sun, 08 Nov 2020 05:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
रोपैक्स फेरी वाहन - फोटो : ani
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावनगर के घोघा और सूरत के हजीरा के बीच ‘रोपैक्स’ फेरी सेवाओं का रविवार को लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


घोघा और हजीरा के बीच सड़क मार्ग से दूरी 370 किलोमीटर है। फेरी सेवा के जरिए लोग समुद्र मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे और दोनों स्थानों के बीच दूरी मात्र 60 किलोमीटर रह जाएगी।

 

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि मोदी इस सेवा को आज नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे, जिसके बाद सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में स्थित दोनों स्थलों के बीच यात्रियों और भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन

 

मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के अन्य हिस्सों में भी इसी प्रकार की सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि हजीरा में एक टर्मिनल का निर्माण किया गया है और सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह सेवा आठ नवंबर को आरंभ होगी और टिकटों की बुकिंग कल (सोमवार) से आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


रोपैक्स फेरी वाहन से एक चक्कर में 550 तक यात्रियों, 30 ट्रकों, सात छोटे ट्रकों और 100 दोपहिया वाहनों को ले जाया जा सकेगा। यह सेवा हर मौसम में और ऊंची लहरों के बीच भी चालू रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें