फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी; महिला आरक्षण के मुद्दे पर रख सकते हैं बात

Sat, 18 Apr 2026 02:26 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi Address Nation Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसमें महिला आरक्षण समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।
विज्ञापन


देशभर की नजर संबोधन पर
प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस संबोधन का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। अब सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रात के संबोधन पर है। माना जा रहा है कि वे देश को इस पूरे मुद्दे पर सरकार का रुख और आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दे सकते हैं।



महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी बहस
हाल ही में संसद में महिला आरक्षण बिल को आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण पास नहीं किया जा सका। इस मुद्दे पर सियासत तेज है और सत्ता पक्ष व विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर को रोकने की कोशिश की, जबकि विपक्ष इसे परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जता रहा है।
विज्ञापन


बीते साल 21 सितंबर को किया था राष्ट्र को संबोधित
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से 'नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स' की शुरुआत होगी और 'जीएसटी बचत महोत्सव' की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा सस्ती और आसानी से उपलब्ध होंगी। वहीं, 12 मई की रात 8 बजे दिए गए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी देशवासियों के साथ साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें