फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश यात्रा पर फ्लाइट के बीच में रुकने पर होटल नहीं, एयरपोर्ट लाउंज में ठहरते हैं पीएम मोदी

Thu, 28 Nov 2019 10:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा के दौरान फ्लाइट के बीच में रुकने पर (तकनीकी हॉल्ट) होटल बुक नहीं कराया जाता है, बल्कि वे एयरपोर्ट लाउंज में ही आराम कर लेते हैं। इससे पहले प्रोटोकॉल के अनुसार तकनीकी हॉल्ट के दौरान प्रधानमंत्री के रुकने के लिए होटल बुक होता था।

विज्ञापन


पीएम मोदी अपनी लंबी विदेश यात्रा के दौरान अन्य गणमान्यों के लिए कड़े मानदंड को स्थापित कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चर्चा के दौरान दी।

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने आज तक किसी भी देश में तकनीकी हॉल्ट के दौरान अपने लिए होटल बुक कराने के निर्देश नहीं दिए। वे एयरपोर्ट पर ही रुकते हैं, वहां नहाते हैं और विमान में ईधन भरने के बाद निकल जाते हैं। 
विज्ञापन




शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने साथ विदेश दौरे पर जाने वाले स्टाफ को भी 20 फीसदी तक कम किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के स्टाफ के लिए पहले अलग वाहनों का इंतजाम किया जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने इसमें बदलाव कराया है। 
विज्ञापन


क्या होता है तकनीकी हॉल्ट
लंबी दूरी की हवाई यात्रा के दौरान जब विमान ईधन भरवाने या तकनीकी जांच के लिए कहीं रुकता है तब उसे तकनीकी हॉल्ट का नाम दिया जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें