फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे सुजीत की मौत

Tue, 29 Oct 2019 04:58 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्चे को बचाने का कार्य जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे सुजीत की मौत हो गई। बचाव कार्य में लगी टीम के अधिकारियों ने मासूम की मौत की पुष्टि की। परिवहन विभाग के प्रमुख सचि जे राधाकृष्णन ने बताया कि काफी पहले की सुजीत की मौत हो चुकी थी। बचाव टीम जब अंदर पहुंची तो उन्हें दुर्गंध आने लगी जिससे साफ हुआ कि बच्चे की मौत हो चुकी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बच्चे की कुशलता के लिए प्रार्थना की थी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को अपने घर के पास खेलते समय बोरवेल में गिर गया सुजीत विल्सन शुरू में 35 फीट की गहराई पर अटका हुआ था, लेकिन कल शाम शुरू हुए बचाव के प्रयासों के वह 70 फीट से अधिक नीचे चला गया। शाम 5.30 बजे से फंसे लड़के को लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में बच्चा करीब 100 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। बच्चे के बचाव कार्य के लिए बोरिंग मशीन को बुलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान में छह टीमें शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें