फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: जब अयूब पटेल की बेटियों का सपना सुनकर भावुक हो गए पीएम मोदी, बोले- पूरा करने में जो मदद लगे मुझे बताना

Thu, 12 May 2022 01:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के भरूच में राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। 
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान पीएम ने लाभार्थियों से उनके अनुभवों के बारे में बात की। इसी बातचीत के दौरान पीएम की बातचीत अयूब पटेल नाम के एक लाभार्थी से भी हुई। अयूब ने पीएम को अपनी ग्लूकोमा की समस्या और बेटियों के सपनों के बारे में बताया। इसी दौरान एक क्षण ऐसा आया, जब प्रधानमंत्री मोदी खुद भावुक हो गए। उन्होंने रुंधे गले से अयूब पटेल से कहा कि अगर आपकी बेटियों को सपना पूरा करने में किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो वे उन्हें बताएं।
विज्ञापन


क्या थी पूरी बातचीत?
अयूब ने अपनी बारी आने पर प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि वे ग्लूकोमा से पीड़ित हैं, लेकिन वे अपनी तीनों बेटियों को पढ़ा रहे हैं और सरकार पढ़ाई में मदद कर रही है। इसी दौरान पीएम मोदी ने जब अयूब के साथ आई उनकी बेटी आलिया से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहती है, तो उसने भावुक होते हुए कहा कि वह पिता की समस्या की वजह से आगे डॉक्टर बनना चाहती है। 




इस घटनाक्रम के बाद खुद पीएम मोदी भी भावुक हो गए। उन्होंने रूंधे हुए गले से कहा, "बेटी ये जो तुम्हारी संवेदना है, वही तुम्हारी ताकत है। पीएम ने अयूब से कहा कि बेटियों का सपना पूरा करना और इसमें कुछ कठिनाई हो तो मुझे भी बताना। बेटियों के मन में ये विचार आना कि पिताजी की इस पीड़ा ने मुझे डॉक्टर बनने की प्रेरणा दी, अयूब मैं आपका और आपकी बेटियों का विशेष अभिनंदन करता हूं।" 
विज्ञापन


कार्यक्रम में क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने इससे पहले कार्यक्रम के दौरान संबोधन में कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी न होने के कारण, या तो वे सिर्फ कागजों पर रह जाती हैं या लोग उसका पूरा लाभ नहीं उठा पाते। पीएम ने कहा, जब सरकारी योजनाओं को पूरी तरह से क्रियान्वित किया जाएगा, तो किसी के तुष्टिकरण की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें