फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कोरोना पर साझा किया वीडियो, कहा- कुछ मिनटों की सावधानी से कई लोगों की बच सकती है जान

Sat, 21 Mar 2020 01:23 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक वीडियो ट्वीट किया। वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मुसीबत की इस घड़ी में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'मिनट भर की सावधानियां बड़ा प्रभाव ला सकती हैं और कई लोगों की जान बचा सकती हैं। सोशल मीडिया पर इस दिलचस्प वीडियो को देखा। यदि आपके पास ऐसे वीडियो हैं, जो लोगों को शिक्षित कर सकता हैं और कोविड-19 से जूझने के बारे में जागरूकता फैला सकते हैं, तो कृपया  #IndiaFightsCorona का उपयोग करें।'

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो एक मिनट का है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार वायरस लिफ्ट में छींकते एक व्यक्ति के माध्यम से दूसरे लोगों तक पहुंचता है। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि कैसे उस व्यक्ति द्वारा छींकने के दौरान रुमाल के प्रयोग से वायरस का प्रसार रूकता है। वीडियो के आखिर में बताया गया है कि छींकने के बाद साबुन या सैनेटाइजर से हाथ धोना कितना जरूरी है। 
विज्ञापन






बता दें कि कोरोना वायरस के चलते भारत में 271 लोग संक्रमित हो चुके है और चार लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं, जहां 63 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित है। 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि एक दिन के अंदर 11 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इनमें विदेश यात्रा करने वाले आठ व्यक्ति शामिल हैं और उनके संपर्क में आने के बाद तीन लोग संक्रमित हो गए। हमारे पास आइसोलेशन के लिए 250 से अधिक बेड हैं और राज्य के अस्पतालों में 7000 से अधिक साधारण बेड हैं। 

वहीं, देश में आज कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। रेलवे ने जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रविवार को 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है। गो एयर ने रविवार की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, वहीं इंडिगो महज 60 फीसदी घरेलू उड़ानों का संचालन करेगी। सेना भी वर्क फ्रॉम होम का फॉर्मूला अपनाने जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें