फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियाई युद्ध की 70वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण कोरिया को दी शुभकामना

Thu, 25 Jun 2020 06:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरियाई युद्ध की 70वीं वर्षगांठ पर दक्षिण कोरिया को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि इस विशेष मौके पर वह उन शूरवीरों को सलाम करते हैं, जिन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति कायम करने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने कहा कि भारत ने इस युद्ध के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप में 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल बनाकर अपना योगदान दिया था।

विज्ञापन




प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कोरियाई प्रायद्वीप में शांति कायम रखने और इसे बढ़ावा देने के लिए मैं राष्ट्रपति मून जेई-इन के प्रयासों की सराहना करता हूं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरियाई युद्ध शुरू होने की 70वीं वर्षगांठ पर दक्षिण कोरिया के लोगों के लिए एक वीडियो संदेश भी भेजा था। जिसे आज सिओल में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में दिखाया गया।

तीन साल तक चली लड़ाई, नहीं निकला था कोई परिणाम

कोरियाई युद्ध की शुरुआत 25 जून 1950 को उत्तरी कोरिया से दक्षिणी कोरिया पर हमले के साथ हुआ था। शीतकाल में लड़ा गया यह पहला और सबसे बड़ा संघर्ष था। इस यु्द्ध में उत्तर कोरिया का समर्थन सोवियत संघ और चीन कर रहे थे तो दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका था। तीन साल चले इस युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकला था, लेकिन जन क्षति और तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था। 

लेफ्टिनेंट कर्नल एजी रंगराज को कोरिया का सबसे बड़ा युद्ध सम्मान

इस युद्ध के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दक्षिण कोरिया ने जंग में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय कर्नल (स्व.) एजी रंगराज को अपने देश का सबसे बड़ा युद्ध सम्मान 'वॉर हीरो' से सम्मानित करने का फैसला किया था। लेफ्टिनेंट कर्नल एजी रंगराज की अगुवाई में 60वीं पैराशूट फील्ड एंबुलेंस ने नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच हुई जंग में मोबाइल आर्मी सर्जिकल हॉस्पिटल को संचालित था। वे जिस प्लाटून की अगुवाई कर रहे थे उसमें 627 जवान थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें