फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी भाषण के बीच गुजराती में बोले पीएम- GST लागू कराने में कांग्रेस बराबर की भागीदार

Mon, 16 Oct 2017 09:49 PM IST
एजेंसी/गांधीनगर
विज्ञापन
बीजेपी का 'गुजरात गौरव महासम्मेलन - फोटो : ANI
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू कराने को लेकर विपक्ष की आलोचना के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी लागू कराने में कांग्रेस भी बराबर की भागीदार है। सोमवार को गुजरात गौरव यात्रा के समापन के अवसर पर यहां आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


नोटबंदी और जीएसटी की चर्चा उन्होंने गुजराती में ही की ताकि गुजरात के व्यापारी इसे अच्छी तरह समझ पाएं। वह यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि नोटबंदी और जीएसटी से सबका भला है, कालेधन पर रोक लगी है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

गुजरात गौरव यात्रा के समापन पर बोले पीएम मोदी-वंशवाद को पराजित करेगा विकासवाद
उन्होंने व्यापारी वर्ग को गुजराती में ही यह समझाने की कोशिश की कि जीएसटी लागू करने का फैसला अकेला उनका नहीं है। इस फैसले के पीछे सभी पार्टी और सभी राज्य सरकारों की सहमति ली गई है। जीएसटी का फैसला कांग्रेस की सहमति से भी लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसटी नई व्यवस्था है लेकिन व्यापारियों ने इसका स्वागत किया है। तीन महीने तक इस पर अमल के बाद सरकार ने इसकी समीक्षा की और इसकी कमियों को दूर किया है।
 
गुजरात BJP अध्यक्ष ने राहुल को कहा 'प्रवासी पक्षी', बोले- उन्हें भगवान का आशीर्वाद लेना भी नहीं आता
नोटबंदी पर कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। हम इस बार 8 नवंबर को काला धन मुक्ति दिवस मनाएंगे। नोटबंदी का ही परिणाम है कि तीन लाख फर्जी कंपनियों की पहचान की गई है। एक नाम और पते पर 400-400 बैंक खाते खोले गए थे, उन्हें बंद किया गया है। इनमें से पांच हजार कंपनियों की जांच की गई तो चार लाख करोड़ रुपये के बेहिसाब धन का पता चला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें