प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ग्रह को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए संकल्प लेने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर पर लिखा, 'अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर हम सभी हमारी देखभाल और करुणा के लिए अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं।'
उन्होंने कहा कि चलिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक समृद्ध ग्रह बनाने की ओर काम करने का संकल्प लें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कोविड-19 को हराने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सभी लोगों का आभार।'