फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नाम के आगे से 'चौकीदार' हटाया

Thu, 23 May 2019 06:21 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा अप्रत्याशित सफलता हासिल करने की ओर है। प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा ने सारे विपक्षी दलों को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को शुक्रिया अदा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से 'चौकीदार' शब्द को हटा दिया है। बता दें कि इसी चौकीदार शब्द को कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल किया था। लेकिन नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं ने अपने-अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द लगाते हुए इस प्रहार को अपनी ढाल बना लिया था। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने चौकीदार शब्द हटाने के साथ ही एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है, 'अब समय आ गया है कि चौकीदार की भावना को अगले पड़ाव पर ले जाया जाए। इस इच्छाशक्ति को बनाए रखिए और देश के विकास के लिए हर क्षण कार्य करते रहिए। यह शब्द 'चौकीदार' मेरे ट्विटर अकाउंट से हट रहा है लेकिन यह मेरा अभिन्न अंग रहेगा। मैं आपसे भी ऐसा करने की अपील करता हूं।'

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें