अपनी नीतियों और कूटनीतिक क्षमताओं के बूते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार छाप छोड़ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं।
चार करोड़ से ज्यादा लाइक्स के साथ मोदी सबसे आगे हैं। फेसबुक पर मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनसे आधे लाइक्स के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं।
बर्सन मार्सटेलर की खबर के अनुसार फेसबुक पर की गई स्टडी में प्रधानमंत्री मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो करने वाला नेता पाया गया है। उनके निजी फेसबुक पेज पर चार करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी पेज को 2 करोड़ के करीब लोग फॉलो करते हैं। 'वर्ल्ड लीडर ऑन फेसबुक' की स्टडी में ग्लोबल पब्लिक रिलेशंस फर्म बर्सन मार्सटेलर ने हाल ही में अपनी यह रिपोर्ट जारी की है।
दूसरे पर ट्रंप और तीसरे पर पीएमओ
पहले के साथ ही तीसरे नंबर पर भी प्रधानमंत्री मोदी का कब्जा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के फेसबुक अकाउंट पीएमओ इंडिया 13 मिलियन फॉलोअर के साथ तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर जार्डन की रानी रानिया एक करोड़ फॉलोअर के साथ चौथे नंबर पर है।
टर्की के राष्ट्रपति रेसेप तायिप अर्डोगन पांचवे नंबर पर हैं उनके 8 मिलियन फॉलोअर है। वैश्विक नेताओं की इस लिस्ट को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनिया का कोई भी नेता प्रधानमंत्री मोदी के आसपास भी नहीं फटकता।
खास बात ये है कि टॉप 20 लिस्ट में भारतीय नेताओं का ही जलवा है। नौंवे नंबर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 13वें नंबर पर हैं।
नौंवे नंबर पर हैं भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
d
- फोटो : ANI
रिपोर्ट में राज्यों/राष्ट्रों के मुखिया, विदेश मंत्रियों के कुल 590 फेसबुक पेज का विश्लेषण किया गया है, जिन पर साल 2016 में सबसे ज्यादा इंटरक्शेन (लाइक्स, कमेंट्स और शेयर) रहा है। इस लिस्ट में भी मोदी सबसे आगे रहे, जिनके निजी फेसबुक पेज पर सबसे ज्यादा 169 मिलियन इंटरेक्शन रहा।
दूसरे नंबर पर कंबोडिया के प्रधानमंत्री सामदेख हुनसेन रहे जिनके पेज पर कुल इंटरेक्शन 58 मिलियन रहा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जिनका पेज अब अर्काइव कर लिया गया है उनके पेज पर फालोअर की सक्रियता 36 मिलियन रही।
बता दें कि फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं जिनके कुल फॉलोअर्स साढ़े पांच करोड़ के करीब हैं जबकि पीएम मोदी के फॉलोअर्स चार करोड़ के करीब हैं।