फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन सालों में 800 से ज्यादा बार बोल चुके हैं पीएम मोदी, हर महीने देते हैं 19 से ज्यादा भाषण

Sun, 17 Dec 2017 05:07 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर में अपनी 'वाकपटुता', धारदार और धाराप्रवाह भाषण के लिए खूब लोकप्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कितने भाषण दे चुके हैं? जबाव है- 800। यानी हर महीने साढ़े 19 भाषण।
विज्ञापन

मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और पीएम बनने के बाद हर महीने लगभग साढ़े 19 भाषण दिए, यानी हर तीसरे दिन वो दो जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने एक दिन में 3-4 भाषण तक दिए हैं। महज डेढ़ महीने में करीब 40 भाषण दिए हैं।

  वहीं मौनी बाबा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिए भाषणों पर नजर डालें तो उन्होंने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में महज 1401 जनसभाओं को संबोधित किया जिसमें हर महीने महज 11 भाषण दिए। 
विज्ञापन


पढ़ें: कश्मीर मसले पर बातचीत का PM ने 15 अगस्त से पहले ही कर लिया था होमवर्क

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, उनके भाषणों को पीएमओ की वेबसाइट, पीआईबी और नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज को खंगाल कर इन आंकड़ों की गणना की है। अगर उनके भाषणों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा भाषण उन्होंने विदेश में दिया है क्योंकि 2015 में अधिकतर समय विदेश दौरे पर रहे थे। सिर्फ नवंबर 2015 में मोदी ने 36 बार भाषण दिया जिसमें 4 भाषण बिहार चुनाव प्रचार के दौरान दिए थे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 135 भाषण दिए वहीं 2015 में 264 और 2016 में 207 भाषण दिए हैं जबकि 2017 में अभी तक 200 भाषण दे चुके हैं।
विज्ञापन

मोदी अपने भाषणों से लोगों को कनेक्ट कर पाते हैं

PM Modi, Manmohan Singh
मोदी के भाषणों पर पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी जो भी बोलते हैं दिल से बोलते हैं वह लोगों को अपनी बात बुद्धिमानी से समझा पाते हैं, भगवान ने मोदी को वाकचातुर्य, लोगों को समझने और समझाने की अद्भुत क्षमता का धनी बनाया है। वहीं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मनमोहन सिंह को रीडर और  मोदी को लीडर कहा है। 

​नकवी ने कहा कि मनमोहन सिंह जहां पहले से तैयार भाषणों को पढ़ते रहे हैं जबकि मोदी भाषण कभी पढ़ कर नहीं देते बल्कि उनका भाषण तात्कालिक होता है। पीएम मोदी को तजुर्बा है राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक, वो एक जमीन से जुड़े नेता है जो आम लोगों की समस्या को बखूबी समझते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें