फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग हत्याकांड: पीएम मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले- याद रहेगा बलिदान

Mon, 13 Apr 2020 11:08 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PM Modi Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी बहादुरी वर्षों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं आज के दिन जलियांवाला बाग में बेरहमी से मार दिए गए शहीदों को नमन करता हूं। हम उनकी वीरता एवं बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि 1919 में ब्रिगेडियर जनरल डायर के आदेश पर ब्रितानी बलों ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में बैसाखी मनाने के लिए एकत्र हुई भीड़ पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हुए थे।

पीएम मोदी ने देशवासियों को बैसाखी की बधाई भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि "बैसाखी के पावन अवसर पर देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नई उमंगों से जुड़ा यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।"
विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें