केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करके ब्लू बीच की लिस्ट में दो भारतीय समुद्र तटों को शामिल किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बकाया था कि लक्षद्वीप के दो समुद्रतटों मिनिकॉय, थुंडी बीच और कदमत बीच ने ‘ब्लू बीच’ की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनायी है, जो दुनिया में सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची है।
जैन भिक्षु आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज की जयंती पर बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर उन्होंने आचार्य की शिक्षाओं और उनके जीवन के बारे में कुछ बातें साझा की हैं। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि आचार्य ने अपरिग्रह का जो रास्ता बताया था, आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी ने भी उसे अपनाया ।अपरिग्रह केवल त्याग नहीं है बल्कि हर प्रकार के मोह पर नियंत्रण रखना भी अपरिग्रह है। अपनी परंपरा, संस्कृति के लिए इमानदारी से कार्य करते हुए सबके कल्याण के लिए बेहतर काम किया जा सकता है। वहीं, पीएम मोदी ने आज दो और भारतीय समुद्र तटों को दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची में शामिल किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे शानदार उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
जैन मुनि विजय वल्लभ सूरीश्वर को पीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज को उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शांति और सौहार्द के लिए उनका आग्रह विभाजन की विभीषिका के दौरान भी स्पष्ट रूप से दिखा। भारत विभाजन के कारण आचार्य श्री को चातुर्मास का व्रत भी तोड़ना पड़ा था। वर्तमान में उनकी शिक्षाओं की प्रयोगिकता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पुरातन परंपरा, भारत का दर्शन और आज के भारत का सामर्थ्य विश्व के लिए बड़ी उम्मीद बन रहा है। आचार्य का दिखाया रास्ता और जैन गुरूओं की सीख इन वैश्विक संकटों का समाधान है।
सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची में भारतीय समुद्र तटों के शामिल होने पर पीएम ने जताई खुशी
दो और भारतीय समुद्र तटों को दुनिया के सबसे साफ समुद्र तटों (ब्लू बीच) में शामिल किया गया है। जिसके बाद अब भारत में ‘ब्लू बीच’ की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पीएम मोदी ने भारत की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘‘यह बेहद शानदार उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से लक्षद्वीप के लोगों को बधाई। भारत की तटरेखा उल्लेखनीय है और तटीय स्वच्छता को आगे बढ़ाने के लिए हमारे लोगों में बहुत जुनून भी है।’’
विज्ञापन
बता दे कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करके ब्लू बीच की लिस्ट में दो भारतीय समुद्र तटों को शामिल किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बकाया था कि लक्षद्वीप के दो समुद्रतटों मिनिकॉय, थुंडी बीच और कदमत बीच ने ‘ब्लू बीच’ की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनायी है, जो दुनिया में सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची है। उन्होंने अपने पोस्ट में इसे गर्व का क्षण बताया था।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट में लिखा था कि 'यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सतत वातावरण के निर्माण की दिशा में भारत की अथक यात्रा का हिस्सा है।'