फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानाजी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में बोले PM- विकास चाहना काफी नहीं, तय वक्त पर हो काम

Wed, 11 Oct 2017 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नानाजी देशमुख के जन्म शताब्दी पर हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। वहां मोदी ने नानाजी के साथ जय प्रकाश नारायण को भी याद किया क्योंकि आज उनकी भी जयंती है। दिल्ली के पूसा में हुए इस कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए गांव का विकास जरूरी है और इसके लिए गांवों को आत्मनिर्भर बनाना होगा। मोदी ने बताया कि गांव को आगे बढ़ाने के लिए उनको वह सब सुविधाएं दी जानी चाहिए जो शहर को मिलती हैं। कार्यक्रम में मोदी ने शौचालय बनाने और गंदगी को खत्म करने की भी बात की। पीएम बोले कि विकास चाहने से कुछ नहीं होगा बल्कि तय वक्त पर काम पूरा भी करना होगा।
विज्ञापन


पढ़ें: मोदी-शाह पर बरसे आरपीएन सिंह, बोले- न खाऊंगा, न खाने दूंगा अब कहां गया?

नानाजी को किया याद: मोदी ने कहा कि नानाजी देशमुख ने अपना पूरा जीवन देश के लिए लगा दिया और वह जीवन भर मातृभूमि के कल्याण के लिए जुटे रहे। मोदी ने बताया कि नानाजी जयप्रकाश नारायण के साथ रहते थे और एक बार जब जयप्रकाश पर हमला हुआ तो नानाजी ने अपने हाथ की हड्डी टुड़वाकर उनको बचाया था। पीएम के मुताबिक, उसके बाद ही नानाजी को लोगों ने जाना था। पीएम ने बताया कि नानाजी ने मंत्रीमंडल में शामिल होने का न्योता ठुकराकर ग्रामीण विकास के लिए अपने जीवन को खपा दिया था।

मोदी ने आगे बताया कि देश में 'गरीबी भारत छोड़ो' अभियान चलाया जा रहा है और 2022 तक इसको पाने की कोशिश होगी। मोदी ने कहा कि टिंबर की खेती लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। कार्यक्रम में मोदी ने शौचालय बनाने और गंदगी को खत्म करने की भी बात की।
विज्ञापन

  Initiatives have to be completed on time and fruits of development must reach the intended beneficiaries: PM Modi at an event in Delhi pic.twitter.com/nf0XcLKaHw — ANI (@ANI) October 11, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें