फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बोली- मोदी जी को पहले खुद को निलंबित करना होगा, प्रवक्ताओं के लिए जारी की एडवाइजरी

Fri, 08 Dec 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपने नेताओं को तोल मोल के बोलने की हिदायत के साथ भाजपा नेताओं की ओर से बोले गए अमर्यादित शब्दों और आपत्तिजनक टिप्पणी की याद दिलाकर नैतिकता दिखाने को कहा है। मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को एडवाइजरी जारी की है कि वो सार्वजनिक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी न करें। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजोय कुमार का कहना है कि कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के मामले में नैतिकता दिखाते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित किया है अब भाजपा को भी उसी मापदंड को लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे में मोदी जी को पहले अपने आप को निलंबित करना पड़ेगा। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी जी और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के संबंध क्या-क्या कहा ये बताना जरूरी है। सोनिया गांधी के लिए जर्सी गाय, राहुल गांधी के लिए हाई ब्रीड बछड़ा और एक्यूरियम फिश, डॉ. मनमोहन सिंह को देहाती औरत के साथ पार्टी सिंबल को खूनी पंजा कहते रहे हैं। उन्होंने सुनंदा पुष्कर को पचास करोड़ की गर्लफ्रैंड, मीडिया को बाजारू तक बताया है। दलित के लिए दिमागी स्तर से कमजोर कहा गया। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता कहना है कि अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए चतुर बनिया शब्द का इस्तेमाल किया। उस समय भाजपा को नहीं लगा कि इससे ज्यादा अपमानजनक टिप्पणी हो सकती है। इस देश में राष्ट्रपिता को कोई चतुर बनिया बोल दे और मीडिया में बहस न हो। ये अफसोस की बात है।

इस तरह के आपत्तिजनक बयान के बाद अगर थोड़ी भी नैतिकता है प्रधानमंत्री जी में तो पहले तो अपने आपको निलंबित करें अमित शाह को निलंबित करें। उन्होंने तरुण विजय, जीवीएल नरसिम्हा राव और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बयानों का भी हवाला देकर कहा कि इन्हें राजनीति से वनवास लेने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं के बीच तालमेल बेहतर है। हमारी पार्टी में आपत्तिजनक बयानों की कोई जगह नहीं है। गलत बात उठाने वालों की पार्टी में जगह नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें