फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां झड़प में घायल जवानों से मिले पीएम मोदी, कहा- दुनिया आपका साहस देख हैरान है

Fri, 03 Jul 2020 07:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शुक्रवार की सुबह सीडीएस बिपिन रावत के साथ अचानक लद्दाख पहुंचे प्रधानमंत्री
  • लेह के निमू फॉरवर्ड पोस्ट पर की सैनिकों से मुलाकात, बढ़ाया जवानों का मनोबल
  • गलवां घाटी में हुई भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प में घायल जवानों से की बात
  • 15 जून की रात हुई थी हिंसक झड़प, भारतीय सेना के 20 सैनिक हुए थे शहीद
विज्ञापन
जवानों से बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को अचानक लद्दाख पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जून की रात हुई भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में घायल हुए सैनिकों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री उस अस्पताल में पहुंचे जहां इन सैनिकों का इलाज चल रहा है। यहां उन्होंने सैनिकों से बात की और उनका मनोबल बढ़ाया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इस झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'जो वीर शहीद हुए वो हमें बिना किसी कारण के छोड़कर नहीं गए, आप सबने (चीन की सेना को) उचित जवाब दिया। देश की सीमा की सुरक्षा के लिए आपकी बहादुरी और जो खून आपने बहाया वह हमारे युवाओं को और देशवासियों को कई पीढ़ियों तक प्रेरित करता रहेगा।'



 

'दुनिया कर रही है भारतीय सैनिकों की बहादुरी की चर्चा'

प्रधानमंत्री ने सैनिकों से बात करते हुए कहा, आप बहादुरों द्वारा दिखाई गई वीरता के बारे में दुनिया के लिए एक संदेश गया है। जिस तरह आप उनके सामने (चीनी सैनिकों) खड़े हुए दुनिया जानना चाहती है कि ये बहादुर जवान कौन हैं? इन्हें किस तरह का प्रशिक्षण मिला है? इनका बलिदान क्या है? दुनिया आपकी बहादुरी पर चर्चा कर रही है। 

'न कभी झुके हैं न किसी के आगे झुकेंगे'

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारा देश किसी भी स्थिति में कभी भी नहीं झुका है और हम दुनिया की किसी भी शक्ति के आगे झुकने वाले नहीं हैं। मैं आपके साथ-साथ उन माताओं को भी सम्मान देता हूं जिन्होंने आप जैसे बहादुरों को जन्म दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

 

विज्ञापन

सीमा पर बढ़ रहा है भारत और चीन के बीच तनाव

भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद हाल के दिनों में काफी बढ़ गया है। 15 जून की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारतीय पक्ष के 20 जवान शहीद हुए थे। चीन ने इस झड़प में अपने हताहत सैनिकों की अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। भारत पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के लिए बीजिंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि चीन मई की शुरुआत से ही एलएसी पर  बड़ी संख्या में सैनिक और युद्ध सामग्री जुटा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें