फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में बोले पीएम मोदी, ईमानदारों को मुझ पर विश्वास और भ्रष्टाचारियों को मुझसे है दिक्कत

Sun, 10 Feb 2019 08:15 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक में नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक के हुबली में भारतीय सूचना विज्ञान संस्थान(ट्रिपल आई टी) का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ईमानदार लोग उन पर विश्वास करते हैं और भ्रष्टाचारियों को उनसे समस्या है क्योंकि उन्होंने सुनिश्चित किया कि गरीबों को मिलने वाला लाभ उन तक सीधा पहुंचे। मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने दलाली का काम किया वे अब भुगत रहे हैं। यह चौकीदार सुनिश्चित करता है कि गरीबों के लाभ सीधे उनके खातों में भेजे जाएं। इसलिए ईमानदार लोग मुझ पर विश्वास करते हैं जबकि भ्रष्ट लोगों को समस्या है।
विज्ञापन


रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा पहले शायद ही कभी हुआ होगा। दोनों ईडी जैसी जांच एजेंसियों के समक्ष पेश हो रहे हैं। आप देख रहे हैं कि दिल्ली में क्या हो रहा है! जिनकी आय के बारे में पहले लोग बात करने में डरते थे, वे अब अदालतों और एजेंसियों के समक्ष पेश हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपनी घरेलू एवं विदेशी बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा दे रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी का इस्तेमाल राज्य में गठबंधन की खींचातानी में 'पंचिंग बैग' की तरह किया जा रहा है। मालूम हो कि पीएम की रैली से पहले कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए जवाब मांगा था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने विकास की पंचधारा बहाई है। बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गों कों दवाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, इसी विजन पर सरकार आगे बढ़ रही है। 
उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब 5 लाख रुपये तक की आय को कर के दायरे से बाहर रखा गया है। इससे हुबली-धारवाड़ के मेरे युवा मित्रों को भी लाभ होगा क्योंकि ज्यादातर युवा इसी आय वर्ग में आते हैं।
 
उन्होंने सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों के लिए समर्पित कर दिया। इससे पहले धारवाड़ में  भारतीय सूचना विज्ञान संस्थान(ट्रिपल आई टी) की उन्होंने आधारशिला रखी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 2350 मकानों में लाभुकों के ई-गृह प्रवेश का गवाह बने।
विज्ञापन

 
(भाषा इनपुट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें