फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यस्तता में भी सबका ध्यान: पीएम मोदी ने निभाया वादा, चुनावी रैलियों में तस्वीरें बनाने वाले बच्चों को भेजे खत

Sun, 09 Jun 2024 06:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र मिलने पर रतन शंकर ने खुशी जताते हुए कहा, सबसे पहले मैं मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैंने उनका चित्र बनाया था, जिसमें उनके विकास कार्यों को दिखाया था। मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे काम की सराहना करते हुए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में उनकी तस्वीरों और स्केच जैसे तोहफे लेकर पहुंचे बच्चों को खत लिखने का वादा निभाया। पीएम के सुरक्षाकर्मियों ने बच्चों से इन तस्वीरों को लिया था। कुछ बच्चों ने इन तस्वीरों में केंद्र सरकार के विकास कार्यों को दिखाया, तो वहीं कुछ लोग पीएम मोदी और उनकी मां के साथ उनकी तस्वीर बनाकर ले गए थे। इन्हीं बच्चों में से एक रतन शंकर हैं, जिन्हें पीएम मोदी का पत्र मिला है।

विज्ञापन


रतन शंकर ने पत्र मिलने पर खुशी जताते हुए कहा, सबसे पहले मैं नरेंद्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैंने उनका चित्र बनाया था, जिसमें उनके विकास कार्यों को दिखाया था। मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे काम की सराहना करते हुए पत्र लिखा है। इसी तरह तरुण जैन को भी पत्र प्राप्त मिला है। तरुण ने पीएम मोदी और उनकी मां का चित्र बनाया था। तरुण कहते हैं कि इतनी व्यस्तता के बाद भी पीएम मोदी का उन्हें खत लिखना बताता है कि वे सबका ध्यान रखते हैं। 

देश का भविष्य उज्ज्वल
इसी तरह पीएम मोदी अपने दादाजी की तस्वीर एक साथ बनाकर दोनों को एक जैसा बताने वाली मिराया आनंद के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को भी पीएम मोदी का खत मिला है। पीएम मोदी ने लिखा है कि मिराया की देशभक्ति साबित करती है कि देश का भविष्य उज्ज्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें