फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने किया बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा, बाघों की जनसंख्या पर जारी किया अपडेट

Sun, 09 Apr 2023 02:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर

खास बातें

PM Modi Bandipur Tiger Reserves Visit Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। उन्होंने आज राज्य के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। पीएम ने यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने आज देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी जारी कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:28 PM, 09-Apr-2023

पीएम मोदी ने दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च का दौरा किया।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चल रही केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक समाप्त हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय से रवाना हुए।

02:56 PM, 09-Apr-2023

भारत में कैसे बढ़ी बाघों की संख्या?

 प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मैसुरु में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़ा जारी किया और बताया कि 2022 में भारत में बाघों की संख्या 3,167 थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में 2006 में बाघों की आबादी 1411, 2010 में 1706, 2014 में 2226, 2018 में 2967 और 2022 में 3167 थी।
 

01:50 PM, 09-Apr-2023

पीएम ने कहा, "दशकों पहले भारत से चीते विलुप्त हो गए थे, हम शानदार चितों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आए। कुछ दिन पहलेही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है।

विज्ञापन
01:30 PM, 09-Apr-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बाघों की संख्या के आंकड़े जारी करने के बाद कहा कि हम सभी एक बेहत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए हैं। भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है।

01:20 PM, 09-Apr-2023

पीएम मोदी ने कियाटाइगर प्रोजेक्ट के स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा पूरा करने के बाद टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे होने पर एक स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
01:12 PM, 09-Apr-2023

मुदुमलाई रिजर्व में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत

कर्नाटक के मुदुमलाई रिजर्व में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत।

01:01 PM, 09-Apr-2023

भारत में बढ़ी बाघों की संख्या

पीएम मोदी ने आज बाघों की जनसंख्या के अहम आंकडे़ जारी किए हैं। इसके मुताबिक, भारत में 2022 तक बाघों की आबादी 3167 पहुंच गई है, जो कि पिछली बार के 2967 के आंकड़े से 200 ज्यादा है।

12:53 PM, 09-Apr-2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरी के मुदुमलाई में एक हाथी शिविर का दौरा किया। शिविर में हाथियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी ने यहां बाघ अभयारण्य के थेप्पक्कडू शिविर में कुछ हाथियों को गन्ना भी खिलाया।

12:38 PM, 09-Apr-2023

पीएम मोदी ने साझा कीं दौरे की तस्वीरें

12:03 PM, 09-Apr-2023

पीएम मोदी ने किया सफारी को लेकर ट्वीट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया और यहां के नजारों का आनंद लिया। पीएम ने एक ट्वीट में कहा, "आज की सुबह खूबसूरत बांदीपुर टाइगर रिजर्व में बिताई और भारत के जंगली जीवन, प्राकृतिक सुंदरता और अनेकता का मजा लिया।"

11:10 AM, 09-Apr-2023

पीएम मोदी ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में रविवार सुबह जंगल ‘सफारी’ का लुत्फ उठाया। बताया गया है कि टाइगर रिजर्व में उनका सफर एक घंटे से ज्यादा का रहा। इस दौरान पीएम ने अभयारण्य में हाथी शिविर का भी दौरा किया।

09:56 AM, 09-Apr-2023

टाइगर रिजर्व दौरे पर पीएम मोदी का लुक वायरल

टाइगर रिजर्व दौरे पर पीएम मोदी का नया लुक वायरल

09:50 AM, 09-Apr-2023

फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ से मिले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री  मोदी ने बांदीपुर रिजर्व में‘फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ से मिले। इसके बाद पीएम का संरक्षण गतिविधियों में शामिल स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। बाघ अभयारण्य आंशिक रूप से चामराजनगर जिले के गुंदलुपेट तालुक में और आंशिक रूप से मैसूरु जिले के एचडी कोटे और नंजनगुड तालुक में स्थित है।
 

09:02 AM, 09-Apr-2023

पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मैसुरु में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने छह अप्रैल से नौ अप्रैल तक बाघ अभयारण्य में पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा अधिकारियों ने नेशनल हाईवे 181 पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है।

08:42 AM, 09-Apr-2023

बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी रविवार सुबह कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के दौरे पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जीप से पूरे रिजर्व का दौरा शुरू किया। इस दौरान पीएम विशेष ड्रेस में दिखाई दिए।

08:41 AM, 09-Apr-2023

हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी आज चामराजनगर जिले की सीमा से सटे तमिलनाडु स्थित मुदुमलाई बाघ अभयारण्य में थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे और हाथी शिविर के महावतों से बातचीत करेंगे। पीएम बाघ अभयारण्य के क्षेत्र निदेशकों के साथ भी बातचीत करेंगे, जिन्होंने हाल में संपन्न प्रबंधन प्रभावशीलता आकलन अभ्यास के पांचवें चक्र में अत्यधिक नंबर हासिल किया है।

08:06 AM, 09-Apr-2023

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह बांदीपुर बाघ अभयारण्य का सुबह ही दौरा करेंगे और करीब 11 बजे बाघ गणना के आंकड़े जारी करेंगे। मोदी ‘बाघ संरक्षण के लिए अमृत काल का विजन’ जारी करेंगे और ‘इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस’ (आईबीसीए) की शुरुआत भी करेंगे।

07:45 AM, 09-Apr-2023

PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने किया बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा, बाघों की जनसंख्या पर जारी किया अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। वे आज राज्य के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे। पीएम यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ वे आज देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी जारी करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें