फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव : संसद में पीएम मोदी के विपक्ष को दिए जवाब की बड़ी बातें...

Fri, 20 Jul 2018 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को तीखा जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम के विपक्ष को दिए जवाब की बड़ी बातें...

 

- अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से देश को जानने को मिला है कि देश में किस प्रकार विकास के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है और नाकारात्मक राजनीति ने कुछ लोगों को घेर करके रखा है। 

 

- कांग्रेस ने बार-बार देश को छला है, देश पर बार-बार अस्थिरता थोपी है। 

 

- भारत ने अपने साथ ही पूरी दुनिया के आर्थिक विकास को गति दी है। 

 

- हमारी सरकार ने गरीबों के लिए बैंक खाते खोले हैं। इससे पहले, गरीबों के लिए बैंकों के दरवाजे कभी नहीं खोले गए।

 

- हमने राष्ट्र को 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ सेवा दी है। 

 

- न मांझी, न रहबर, न हक में हवाएं है किश्ती भी जर्जर, ये कैसा सफर है। 

 

- हम कामगार हैं, आपकी आंख में आंख डालने की हिम्मत नहीं जुटा सकते। 

 

- देश को विश्वास है, दुनिया को विश्वास है लेकिन जिनको खुद पर विश्वास नहीं है वो हम पर क्या विश्वास करेंगे। 

 

- स्थिर जनादेश को अस्थिर करने का खेल खेला जा रहा है, यह कांग्रेस की फितरत है। 

विज्ञापन

 

- कांग्रेस अगर गाली देना चाहती है तो मोदी गाली सुनने के लिए तैयार है लेकिन देश के लिए मर-मिटने को तैयार सैनिकों को कोसना बंद कीजिए।  

 

- आप नामदार हैं और हम कामदार, हम आपकी आंख में आंख डालने की हिम्मत नहीं कर सकते।

 

- हम आपकी तरह सौदागर या ठेकेदार नहीं हैं, हम देश के गरीबों के, युवाओं के, आकांक्षी जिलों के सपनों के भागीदार हैं। 

 

- हर जगह बचकाना हरकत करना ठीक नहीं। 

 

- कांग्रेस को खुद पर विश्वास नहीं है। आपको 2024 में फिर से अविश्वास लाने की शक्ति मिले। भगवान शिव से आपके लिए प्रार्थना करता हूं। 

 

- पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चातक पक्षी के मुहं में बारिश की बूदें सीधे नहीं गिरती तो इसमें बादल की क्या गलती। 

 

- राफेल पर देश को गुमराह करना ठीक नहीं। 

 

- उन्हें मात्र एक चीज कहना है- मोदी को हटाओ। 

 

- मैं यहां बैठा हूं क्योंकि हमारे पास 125 करोड़ भारतीयों का आशीर्वाद है।

 

- विपक्ष के सदस्यों के बीच हमने जो देखा वह बेहद अहंकार था।

 

- देश की किसी संस्था पर कांग्रेस को विश्वास नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें