फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनऔषधि परियोजना के लाभार्थियों से बोले मोदी- हमारा मंत्र ‘‘ बाधा नहीं, केवल समाधान’

Thu, 07 Mar 2019 01:38 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

जन औषधि दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों से चर्चा करते हुए कहा, ‘कोई इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम ‘बाधा नहीं, केवल समाधान’ की पहल के आधार पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमं6ी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में सभी पक्षकार मिलकर काम करें।’ मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध करा रही है।’ उन्होंने कहा कि इस योजना से 850 से ज्यादा दवाओं का मूल्य नियंत्रित किया है। हार्ट स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण से जुड़े उपकरणों के दाम कम किए गये हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना से बीमारी के कारण संकट में फंसे परिवारों को मदद पहुंचाई जा रही है। हमारी सरकार कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध करा रही है। योजना से 850 से ज्यादा दवाओं का मूल्य नियंत्रित किया है। हार्ट स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण से जुड़े इक्यूपमेंट्स के दाम कम किए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2008 से लेकर 2014 तक 6 वर्षों में केवल 80 दुकानें खोली गई। लेकिन 2014 के बाद 5 साल से भी कम अवधि में हमारी सरकार द्वारा 5 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए। आजादी के 65 वर्ष में देश में 7 एम्स बने थे। हमारी सरकार के बीते पांच साल में 15 एम्स या तो बन चुके हैं या बनने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले साढ़े चार साल में मेडिकल क्षेत्र में एमबीबीएस और स्नातकोत्तर की 31,000 सीटें बढ़ाई गई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, कोई इलाज से वंचित न रहे इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सभी जन औषधि केंद्र संचालकों को मेरा कहना है कि आपको साल में एक बार अपने ग्राहकों का छोटा सा सम्मेलन करना चाहिए, जिससे वो और लोगों को भी इस विषय में बताएं और जागरूक करें।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें