फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया हैदराबाद मेट्रो का उद्घाटन, इस वजह से है दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो प्रोजेक्ट

Tue, 28 Nov 2017 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
हैदराबाद मेट्रो में नरेंद्र मोदी - फोटो : PIB
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES 2017) में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंच चुके हैं, कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले पीएम ने हैदराबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। राज्य के सीएम चंद्रशेखर राव उनका स्वागत करने के लिए खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हैदराबाद में भी शुरू हो गई मेट्रो ट्रेन सुविधा, जानिए खास बातें

एयरपोर्ट पर मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज सबकी निगाहें हैदराबाद पर हैं क्योंकि यह शहर महत्वपूर्ण इवेंट की मेजबानी कर रहा है। यह ऐसा इवेंट है जिसमें दुनियाभर के महत्वपूर्ण लोग हिस्सा ले रहे हैं।

मोदी ने यह भी कहा कि साउथ में भाजपा को सरकार में शामिल होने के ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन फिर भी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के साथ खड़े रहते हैं और काम करते हैं। पीएम ने कहा कि इसके लिए उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार पर गर्व है।
विज्ञापन


मोदी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार पर लगने वाले वे आरोप गलत हैं जिसमें कहा जाता है कि उनकी सरकार सिर्फ उन राज्यों के लिए काम करती है जिसमें उनकी सरकार है। मोदी ने कहा कि उनपर पूरे देश के विकास की जिम्मेदारी है। 
  #WATCH PM Modi, along with Telangana CM KC Rao & Guv ESL Narasimhan, takes a ride in the newly inaugurated #HyderabadMetro pic.twitter.com/xLMtrTkGYO — ANI (@ANI) November 28, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें