फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने औरंगाबाद में किया देश के पहले स्मार्ट औद्योगिक शहर का उद्घाटन

Sat, 07 Sep 2019 05:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को औरंगाबाद औद्योगिक शहर (औरिक) का उद्घाटन किया। यह देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर है और 10 हजार एकड़ में फैला हुआ है। यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे का हिस्सा है। उन्होंने छह मंजिले औरिक हॉल का भी उद्घाटन किया। यह भवन स्मार्ट शहर की निगरानी तथा प्रशासन का केंद्र होगा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने औरिक चैटबॉट की भी शुरुआत की, जो शहर के किसी भी व्यक्ति को प्रशासन से अपनी समस्या सही करवाने में मदद करेगा। महाराष्ट्र के पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र में विकसित इस शहर को देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर बताया जा रहा है। इसे दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे के तहत विकसित किया गया है। 

सरकार इस गालियारे के जरिए देश के दो बड़े शहरों के बीच औद्योगिक वृद्धि को तेज करने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी मुंबई से यहां आए। उन्होंने महिला स्वयंसेवी समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी की भी यात्रा की। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे भी उनके के साथ रहीं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़वीं लाभार्थी आयशा शेख रफीक को एलपीजी कनेक्शन भी दिया। उन्होंने कश्मीर की नरगिस बेगम को भी एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया। वह अधिकारियों द्वारा कश्मीर घाटा से यहां लाई गईं थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें