फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM की मीडिया को नसीहत- राजनीति पर कम, 125 करोड़ भारतीयों से जुड़े मुद्दों पर हो फोकस

Mon, 06 Nov 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (6 नवंबर) को तमिलनाडु पहुंचे। वहां चेन्नई में उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि लिखने की स्वतंत्रता का मतलब गलत तथ्य लिख देना नहीं होता। मोदी ने कार्यक्रम में मीडिया पर बात की। उन्होंने कहा कि आज अखबार सिर्फ खबरें नहीं देते, बल्कि हमारे सोचने के तरीके को भी तय करते हैं। मीडिया का समाज को बदलने में काफी योगदान रहा है इसलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। मोदी ने भाषायी पत्रकारिता का जिक्र कर कहा कि वह पहले की तरह ही अब भी जरूरी बनी हुई है।
विज्ञापन


पैराडाइज पेपर्स: टैक्स चोरी से जुड़े 1.34 करोड़ दस्तावेज रिलीज, 714 भारतीयों के नाम शामिल

इसके बाद मोदी महात्मा गांधी का जिक्र कर बोले कि उन्होंने कहा था कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है लेकिन उसको अपराधी की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पीएम ने आगे कहा कि आज मीडिया जो कोई खुलासे कर रहा है उसमें से ज्यादातर राजनीति से जुड़े होते हैं, लेकिन भारत राजनेताओं से कहीं ऊपर है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मीडिया 125 करोड़ भारतीयों पर ज्यादा ध्यान देगी तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी। पीएम ने यह भी कहा कि मीडिया को पर्यावरण परिवर्तन पर बात करनी चाहिए।
  #TamilNadu: PM Narendra Modi arrives in Chennai where he will attend multiple events, he will also meet former CM M Karunanidhi. pic.twitter.com/hXYJiJzUF4 — ANI (@ANI) November 6, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम करुणानिधि से मुलाकात

पीएम मोदी
मोदी ने आज चेन्नई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनको तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि से भी मुलाकात की। दौरे के दौरान पीएम मोदी ने राज्य में हो रही भारी बारिश के बारे में सीएम और डिप्टी सीएम से जानकारी ली। वहां पिछले काफी दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ राज्य के गवर्नर बनवारिलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने भी उनका स्वागत किया। एक अखबार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोदी सीनियर आईपीएस अफसर टीवी सोमनाथन की बेटी की शादी में शामिल होंगे, वह फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें