फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलः पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, कई परियोजनाओं की भी दी सौगात

Sun, 14 Feb 2021 07:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
पीएम मोदी कोच्चि में सभा को संबोधित करते हुए - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोच्चि में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के छह हजार करोड़ रुपये के पेट्रो-रसायन परिसर को देश के नाम समर्पित किया।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने विलिंग्डन द्वीप के अंतर्देशीय जलमार्ग के लिये रो-रो (रोल-आन, रोल-आफ) पोप सुविधा का भी उद्धाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर कहा कि इन परियोजनाओं से भारत की आर्थिक वृद्धि को शक्ति मिलेगी। परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद उन्होंने केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र भी दिया। 

मोदी ने केरल की एक संक्षिप्त यात्रा के दौरान कोचीन बंदरगाह न्यास के अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल और कोचीन शिपयार्ड के विज्ञान सागर परिसर का भी उद्घाटन भी किया। यह परिसर मरीन (सागरीय) इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान का परिसर है। उन्होंने यहां एक समारोह में कोचीन बंदरगाह न्यास के साउथ कोल बर्थ की आधारशिला भी रखी।इस बर्थ से कोयले की ढुलाई होगी।
विज्ञापन


मोदी ने कोच्चि रिफाइनरी के समीप स्थित प्रोपलीन डेरिवेटिव पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे हर साल काफी विदेशी मुद्रा की बचत होगी। इस संयंत्र में अभी मुख्य रूप से आयात किये जाने वाले ऐक्राइलिक एसिड, ऑक्सो-अल्कोहल और एक्रिलेट्स का उत्पादन होगा।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख एल मंडाविया तथा वी मुरलीधरन ने यहां अंबालामेडु में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

मोदी ने राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या तीन पर जिस रो-रो सुविधा का उद्घाटन किया उसमें दो नए रो-रो पोत लगाए जा रहे है। वे बोलगत्ती ओर विलिंगटन के बीच चलंगे और प्रत्येक पर एक साथ छह 20 फुटे ट्रक और तीन 20फुटे ट्रेलर, तीन 40 फुटे ट्रेलन ट्रक और 30 यात्री चढ़ा सकते हैं। बताया गया है कि इस सेवा से परिवहन लागत और समय की बचत होगी तथा सड़कों पर जाम कम करने में भी मदद मिलेगी।

पीएम मोदी का चुनावी मंत्र
केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पार्टी नेताओं से मिले और उनसे अहम विधानसभा चुनाव केंद्र सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों के आधार पर लड़ने को कहा।

पार्टी नेताओं ने बताया कि अहम चुनाव जीतने की जरूरत पर जोर देते हुए, मोदी ने समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का आग्रह किया है ताकि उनका समर्थन हासिल किया जा सके। नेताओं ने बताया कि उन्होंने पार्टी में नए लोगों को आकर्षित करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी चुनाव जीत सकती है। उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया कि वे केंद्र में उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों का प्रचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें