फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार किसानों से पूछेगी, कैसे दोगुनी होगी उनकी आय

Fri, 16 Feb 2018 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

किसानों की आमदनी वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के लिए सरकार तमाम रणनीति पर विचार करने के साथ ही किसानों से भी इसके लिए उपाय पूछेगी। इसके लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय आगामी 19 एवं 20 फरवरी को दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


इसमें यूं तो कृषि विज्ञानी, अर्थशास्त्री, बैंकर आदि को भी बुलाया गया है, लेकिन प्रतिनिधियों में ज्याद संख्या किसानों एवं किसान संगठनों की है। यही नहीं, किसानों के सात समूहों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद संवाद करेंगे और उनका प्रजेंटेंशन देखेंगे।


केंद्रीय कृषि सचिव एसके पटनायक ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस सम्मेलन के दौरान खेती-बाड़ी तथा किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न मसलों पर विचार-विमर्श होगा और उसका समाधान ढूंढने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए इस तरह का आयोजन देश में पहली बार किया जा रहा है और इसके लिए सुझाव प्रधानमंत्री की तरफ से ही आया था।
विज्ञापन


पटनायक ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए सात प्रमुख विषय चुने गए हैं, जिनमें से कुछ उप विषय भी हैं। सम्मेलन में भाग लेने के लिए किसान, किसान समितियां, वैज्ञानिक, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधि, व्यावसायिक समितियां तथा नीति-नियंताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी तो भाग लेंगे ही, कई राज्यों से कृषि मंत्री एवं खेती-किसानी से जुड़े मंत्रालयों को संभालने वाले मंत्री भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें