फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए जामनगर में कार से उतरे पीएम मोदी, देखें वीडियो

Mon, 10 Oct 2022 07:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने गृह राज्य के दौरे पर हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी कार से उतरे।
विज्ञापन
जामनगर में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : फोटो : वीडियो ग्रैब /एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने हैं। इससे पहले सभी दलों के शीर्ष नेताओं के लगातार राज्य के दौरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने गृह राज्य के दौरे पर हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी कार से उतरे। प्रधानमंत्री सोमवार की शाम गुजरात के जामनगर में लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी कार से उतरे। 

विज्ञापन

नाम लिए बगैर पूर्व प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम लिए बगैर कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने तत्कालीन रियासतों के विलय के सभी मुद्दों का हल कर दिया था लेकिन कश्मीर का जिम्मा एक व्यक्ति के पास था और वह मुद्दा अनसुलझा ही रह गया। 

कश्मीर की समस्या का समाधान कर पटेल को दी श्रद्धांजलि : मोदी
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि मैं सरदार साहब के नक्शे कदम पर चलता हूं, तो मुझ में स पटेल की भूमि के मूल्य हैं और यही कारण है कि मैंने कश्मीर की समस्या का समाधान किया और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


'भरूच की संतानों ने बढ़ाया देश का गौरव '
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी भरूच जिले के आमोद में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, जब भी हम भारत के इतिहास को पढ़ते हैं और भविष्य की बात करते हैं तो भरूच की चर्चा हमेशा गर्व के साथ होती है। इस धरती ने ऐसी अनेकों संतानों को जन्म दिया है जिन्होंने अपने काम से देश का गौरव बढ़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें